लुधियाना: स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में विकास कार्यो में कथित तौर पर गड़बड़ियां होने की चर्चाएं हो रही हैं। तथा कथित गड़बड़ियों को लेकर अधिकारी सत्ताधारी दल के आलानेताओं के निशाने पर भी हैं। इस बीच नगर निगम लुधियाना के हाथ नई उपलब्धि लगी है। लुधियाना नगर निगम को दिल्ली में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट सिटी अवार्ड प्राप्त हुआ है। यह अवार्ड पक्खोवाल रोड आर.ओ.बी./ आर.यू.बी. के लिए प्राप्त हुआ है। शुक्रवार को नगर निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल ने हाऊसिंग एंड अर्बन डिवैल्पमैंट मिनिस्ट्री से यह अवार्ड प्राप्त किया है। मिनिस्ट्री ने यह अवार्ड शहरवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा के लिए यह अवार्ड लुधियाना स्मार्ट सिटी मिशन लिमिटेड को प्रदान किया है।
लुधियाना स्मार्ट सिटी लि. के सी.ई.ओ. एवं नगर निगम लुधियाना के कमिश्नर आदित्य डेचलवाल को हाऊसिंग एंड अर्बन डिवैल्पमैंट मिनिस्ट्री की तरफ से राजीव चड्ढा की ओर से अवार्ड से नवाजा गया। इस मौके पर केंद्र सरकार की तरफ से साइंस एंड टैक्नोलॉजी मिनिस्ट्री के ज्वाइंट सैक्रेटरी ए. धन लक्ष्मी शिल्पा आíकटैक्ट्स प्लानर्स डिजाइनर्स प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक एवं मुख्य वास्तुकार शीला श्रीप्रकाश भी उपस्थित रहे। निगम कमिश्नर डेचलवाल के साथ लुधियाना स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट के नोडल अफसर एवं एस.ई. संजय कंवर तथा एक्सईएन बलविंदर सिंह भी उपस्थित रहे।
वहीं, प्रैस बयान में मेयर इंद्रजीत कौर और नगर निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल ने इस उपलब्धि के लिए नगर निगम की पूरी टीम और शहरवासियों को बधाई दी। कमश्निर ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत लगभग 130 करोड़ रु पये की लागत से पक्खोवाल रोड आर.ओ.बी./ आर.यू.बी. का निर्माण करवाया गया है। इस प्रोजैक्ट के तैयार हो जाने के बाद आवाजाही की राह काफी आसान भी हो गई है। वहीं, यह प्रोजैक्ट स्मार्ट सिटी मिशन के मुख्य उद्देश्यों को पूरा करते हैं। बता दें इससे पहले जनवरी 2024 में लुधियाना स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने दिल्ली में केंद्र सरकार की ओर से आयोजित स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्डस के दौरान बैस्ट रेट्रोफिट ग्रीन स्पेस अवार्ड जीता था। यह पुरस्कार सराभा नगर में नगर निगम (एमसी) के जोन डी कार्यालय के साथ सटे लैयरवैली की रेट्रोफिटिंग के लिए मिला था।
ये भी पढ़ें- Varuthini Ekadashi 2026: इस एकादशी पर इन 5 चीजों से रहें दूर, वरना खंडित हो सकता है व्रत