
पंजाब डेस्क। स्वर्ण मंदिर से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा में है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुस्लिम युवक को स्वर्ण मंदिर के पवित्र सरोवर में हाथ धोते और कुल्ला करते हुए देखा गया है। इस घटना को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई है, क्योंकि इस सरोवर को सिख धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है।
सिख श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है सरोवर
स्वर्ण मंदिर का सरोवर, जिसे अमृत सरोवर भी कहा जाता है, सिख धर्म में बहुत ही पवित्र स्थान है। यहां देश-विदेश से आने वाले सिख श्रद्धालु स्नान करते हैं। उनकी मान्यता है कि इस पवित्र जल में स्नान करने से मन की अशुद्धियां दूर होती हैं और आत्मा को शांति मिलती है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक शख्स अमृतसर के श्री दरबार साहिब (गोल्डन टेम्पल) के पवित्र सरोवर में वजू और कुल्ला करता हुआ रील बना रहा है… यह हरकत सिखों और हिंदुओं की धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाने वाली है… पर इसको लेकर SGPC का बयान परेशान करने वाला है, उनका कहना… pic.twitter.com/VKHvRbEVTe
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) January 16, 2026
SGPC ने जताया ऐतराज, जांच शुरू
इस घटना के सामने आने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने इस पर नाराजगी जताई है। SGPC के सचिव कुलवंत सिंह मनन ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को देखा जा रहा है।
SGPC सचिव ने क्या कहा?
SGPC सचिव कुलवंत सिंह मनन ने बताया कि कई बार दूसरे राज्यों से या अन्य धर्मों से आने वाले श्रद्धालुओं को गुरु मर्यादा की पूरी जानकारी नहीं होती। इसी वजह से ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर कमेटी में लगातार बैठकें की जा रही हैं, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की गलतफहमी न हो।
तस्वीरें लेने को लेकर भी हो सकता है नया इंतजाम
SGPC सचिव ने यह भी बताया कि जो लोग सरोवर या स्वर्ण मंदिर की तस्वीरें लेना चाहते हैं, उनके लिए अलग स्थान तय करने पर विचार किया जा रहा है। इसका मकसद यह है कि पवित्रता बनी रहे और किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों।
अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के सरोवर का आध्यात्मिक महत्व
अमृतसर का स्वर्ण मंदिर, जिसे श्री हरिमंदिर साहिब भी कहा जाता है, सिखों का सबसे पवित्र धार्मिक स्थल है। सरोवर को ईश्वर के शरीर का प्रतीक माना जाता है। कई श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इसके जल में चमत्कारी और रोग दूर करने की शक्ति भी होती है। श्रद्धालु पहले अमृत सरोवर में स्नान करते हैं, उसके बाद सरोवर की परिक्रमा करते हैं और फिर हरिमंदिर साहिब के दर्शन करते हैं। रात के समय जब सरोवर के पानी में स्वर्ण मंदिर की सुनहरी छवि दिखाई देती है, तो दृश्य बेहद मनमोहक लगता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...