जालंधर: गुरुद्वारा हरि कीरत साध संगत, निहंग सिंह सभा, बस्ती शेख, जालंधर की प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरु नानक देव जी और माता सुलक्खनी जी के विवाह पर्व को समर्पित बारात रूपी नगर कीर्तन सजाया गया। नगर कीर्तन में श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया।
नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर गुरुद्वारा कलगीधर साहिब, मोहल्ला चायआम, वाल्मीकि मंदिर अड्डा बस्ती शेख, वड्डा बाजार, गुरुद्वारा गुरु नानक सत्संग सभा, गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब, लड़कियों की स्कूल वाली गली, गुरुद्वारा छेवीं पातशाही, गुरु हरिगोबिंद कॉलोनी, घांस मंडी चौक और गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद साहिब कोट मोहल्ला से होता हुआ वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचा, जहां नगर कीर्तन का समापन हुआ।
नगर कीर्तन में विवाह समारोह के लिए विशेष रूप से सजाई गई घोड़ी शामिल की गई थी। घोड़ी के ऊपर छत्र झुलाया जा रहा था, जो बारात के धार्मिक एवं पारंपरिक स्वरूप को दर्शा रहा था। इस दौरान गुलाबी चुनरी लेकर नगर कीर्तन में शामिल हुई महिलाओं ने घोड़ी की वागें गुंथीं। इसके बाद घोड़ी को चने की दाल और गुड़ खिलाकर पारंपरिक रस्म निभाई गई।
वहीं गुरुद्वारा साहिब से कुछ दूरी पर स्थित निहंग निवास के बाहर फूलों से सजाई गई पालकी साहिब भी मौजूद थी। नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और धार्मिक परंपराओं के अनुरूप आयोजन में भाग लिया।
📍 Location: जालंधर बस्ती शेख (जालंधर)
मेष: दिन शुभ रहेगा...