Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन 1 नवंबर को

October 30, 2025

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन 1 नवंबर को

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित जालंधर शहर में 1 नवंबर को सजाए जा रहे नगर कीर्तन और प्रकाश पर्व संबंधी तैयारियों तथा प्रबंधों का जायजा लेते हुए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बुधवार को जिला प्रशासकीय कॉम्पलैक्स के मीटिंग हाल में सिंह सभाओं, सेवा सोसायटियों और गुरु द्वारा प्रबंधक कमेटियों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध और सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की सुविधा के लिए रूट प्लान भी तैयार करने को कहा।

मीटिंग के दौरान डा. अग्रवाल ने नगर निगम के अधिकारियों को नगर कीर्तन के पूरे रूट पर साफ-सफाई, प्रमुख स्थानों और चौकों की सजावट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि नगर कीर्तन के रूट का दौरा किया जाए और अगर कहीं सड़क की मुरम्मत, स्ट्रीट लाइटें, बिजली की निचली तारों को ऊंचा करने समेत किसी अन्य प्रकार की व्यवस्था की जरूरत है, तो तुरंत कार्रवाई की जाए। इसके अलावा उन्होंने जरूरी मैडीकल टीमें, पीने का पानी, अस्थायी शौचालय, फायर ब्रिगेड, निर्विघ्न बिजली आपूर्ति समेत अन्य आवश्यक प्रबंध समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डिप्टी कमिश्नर ने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन की ओर से प्रबंधों के मामले में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सौंपी गई जिम्मेदारी पूरी लगन और आपसी तालमेल से निभाई जाए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मीटिंग में ए.डी.सी.पी. ट्रैफिक गुरबाज सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम जालंधर मनदीप कौर, एस.डी.एम. रणदीप सिंह हीर और शायरी मल्होत्र के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी और सिंह सभाओं, सेवा सोसायटियों तथा गुरु द्वारा प्रबंधक कमेटियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- VIDEO : ट्रंप के कड़ी चेतावनी के बाद ईरान तेल डिपो पर भीषण हवाई हमला… आसमान में फैला धुएं का गुबार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें