जालंधर (पंकज): एसएसपी मुखविन्दर सिंह भुल्लर के निर्देशानुसार समाज के बुरे तत्वों/नशा तस्करों/लूट करने वालों के खिलाफ चलाये गये विशेष अभियान के तहत चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 3 क्विंटल सरिया भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हरविंदरपाल उर्फ निक्का उर्फ काका, परमजीत सिंह उर्फ पवन और धर्मप्रीत उर्फ पिता बताए जा रहे हैं। दोषी सिमरनजीत गिल पुत्र सुलखान सिंह निवासी ग्राम मुरीदवाल थाना लोहिया की गिरफ्तारी बाकी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...