Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब की Nandini न्यूजीलैंड में बनी पायलट, माता-पिता का बढ़ाया मान

December 1, 2023

पंजाब की Nandini न्यूजीलैंड में बनी पायलट, माता-पिता का बढ़ाया मान

फतेहगढ़ साहिब : अमलोह शहर की बेटी नंदिनी वर्मा (Nandini Verma) न्यूजीलैंड (New Zealand) में पायलट बन गई है। अपनी इस उपलब्धि से नंदिनी ने न सिर्फ अपने माता-पिता, गांव बल्कि पुरे देश का नाम रोशन किया है। नंदिनी के पिता योगिंदरपाल सिंह बॉबी ने खुशी व्यक्त करते कहा कि मेरी बेटी पायलट बन गई है।

उन्होंने बताया कि बेटी का जन्म 12 जून 2002 को अमलोह (Amloh) में ही हुआ था। उन्होंने अपनी पहली कक्षा की शिक्षा सैक्रेड हार्ट स्कूल जलालपुर से की तथा मैट्रिक की पढ़ाई मनत मंगल स्मार्ट स्कूल चंडीगढ़ से की। इसके बाद +2 की पढ़ाई शिशु निकेतन स्कूल चंडीगढ़ से पूरी की। बाद में वह प्रशिक्षण के लिए न्यूजीलैंड वायु सेना अकादमी में शामिल हो गईं। जहां उन्होंने पायलट बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की। अमलोह पहुंचने पर वर्मा परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर नंदिनी वर्मा की मां रंजनी वर्मा, चाचा परमिंदर वर्मा और चाची ईशाा वर्मा मौजूद रहीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें