पंजाब डेस्क: नगर परिषद जंडियाला गुरु के प्रधान और उप-प्रधान पदों के लिए चुनाव संपन्न हो गया है। इस चुनाव में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के भाई सतिंदर सिंह को सर्वसम्मति से नगर परिषद जंडियाला गुरु का प्रधान चुना गया।
सतिंदर सिंह को मिला सर्वसम्मति का समर्थन
नगर परिषद के सभी सदस्यों ने सतिंदर सिंह के नाम पर सहमति जताई, जिसके बाद उन्हें सर्वसम्मति से प्रधान घोषित किया गया। वहीं, अमनदीप सिंह विरक को नगर परिषद का उप-प्रधान (वाइस चेयरमैन) चुना गया।
हरभजन सिंह ETO ने दी बधाई
कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने नव-निर्वाचित प्रधान सतिंदर सिंह और उप-प्रधान अमनदीप सिंह विरक को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम शहर के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देगी।
ये भी पढ़ें…
नगर परिषद चुनाव में आम आदमी पार्टी का दबदबा
नगर परिषद जंडियाला गुरु के 15 वार्डों में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। पार्टी ने 15 में से 13 वार्डों में जीत दर्ज कर अपना मजबूत जनाधार साबित किया।