Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी की शॉपिंग करने गए 3 भाइयों के लापता होने के मामले में आया नया मोड़, पढ़ें पूरी खबर

November 22, 2023

शादी की शॉपिंग करने गए 3 भाइयों के लापता होने के मामले में आया नया मोड़, पढ़ें पूरी खबर

फिरोजपुर-फरीदकोट रोड पर तीन दिन पहले शादी की शॉपिंग करने निकले तीन भाइयों के लापता होने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। तीन भाइयों में से दो सगे भाइयों अनमोल दीप और आकाशदीप के शव नहर से बरामद हुए हैं। दोनों के शव फिरोजपुर के सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखे गए हैं। दोनों भाइयों के शव मिलने की खबर से परिवार में मातम का माहौल छा गया है।

आपको बता दें कि फिरोज़पुर में तीन दिन पहले फ़रीदकोट के गाँव झाड़ीवाला के रहने वाले तीन भाई जो अपने चचेरे भाई की शादी में जाने के लिए अपने घर से फ़िरोज़पुर के लिए शॉपिंग करने निकले थे। इस दौरान उनका मोटरसाइकल फ़िरोज़पुर-फ़रीदकोट रोड पर फिरोजपुर फिडर नहर के किनारे टूटी हुई हालत में बरामद हुआ था। ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि हादसे के बाद शायद वे नहर में गिर गए हों। इस लिए लगातार नहर में भी गोताखोर लगाकर उनको ढूँढने की कोशिश की जा रही थी। अभी उन तीनों भाइयों में से दो सगे भाइयों के शव नहर में से बरामद हो चुके है लेकिन अभी भी एक लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है।

वहीं परिवार वालों ने कहा कि हमें इंसाफ मिलना चाहिए हमें मामले का पता लगना चाहिए। एसएचओ दीपिका से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। दोनों नौजवानों के नहर से शव मिले है तीसरे नौजवान की नहर में गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें