Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में बड़ी घटना:अस्पताल से नवजात बच्चा चोरी, 14 साल बाद आईं थी खुशियां

October 8, 2023

अमृतसर में बड़ी घटना:अस्पताल से नवजात बच्चा चोरी, 14 साल बाद आईं थी खुशियां

अमृतसर के स्थानीय गुरु नानक देव अस्पताल से नवजात बच्चा चोरी होने की बड़ी घटना सामने आई है। यह दुखद घटना गुरु नानक देव अस्पताल के बेबी नानकी वार्ड में घटी, जहां एक महिला नवजात बच्चे को लेकर फरार हो गई। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है, सीसीटीवी कैमरों के जरिए उक्त महिला की पहचान कर तलाश की जा रही है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः कंबल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, केमिकल में गिरने से 3 श्रमिकों की दर्दनाक मौत

पीड़ित परिवार ने बताया कि वे करीब 15 दिन पहले मजूपुर गांव से बेबी नानकी वार्ड में आये थे। उन्होंने बताया कि कल शाम 6 बजे एक महिला उनके पास आई और बोली कि उसके घर भी भतीजे ने जन्म लिया है, इस तरह उसने हमसे जान-पहचान बढ़ा ली। बच्चे के माता-पिता के मुताबिक, महिला सुबह 3 बजे कुछ सुंघाकर उनके बच्चे को लेकर भाग गई। पीड़ित ने बताया कि उनके घर में 14 साल बाद खुशियां आईं थी।

बड़ी खबरें पढ़ेंः केदारनाथ मंदिर में CM Yogi ने किया दर्शन-पूजन

वहीं अस्पताल प्रशासन ने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया, पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और पुलिस पर कार्रवाई न करने के गंभीर आरोप लगाए। बच्चा चुराने वाली महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें