Ludhiana MLA Sanjeev Arora took Oath: पंजाब डेस्क: लुधियाना से हाल ही में निर्वाचित हुए विधायक संजीव अरोड़ा ने आज एक गरिमामय समारोह में पंजाब विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। शपथग्रहण कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने की, जिन्होंने संजीव अरोड़ा को औपचारिक रूप से विधायक पद की शपथ दिलाई।
-कई प्रमुख नेता रहे मौजूद
आज पंजाब विधानसभा में सुबह 11 बजे एक औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जहां विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संजीव अरोड़ा को विधायक पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पंजाब सरकार में वरिष्ठ मंत्री अमन अरोड़ा और हरपाल सिंह चीमा सहित आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक संजीव अरोड़ा के समर्थकों और स्थानीय नागरिकों की भी भागीदारी देखी गई, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...