Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

NIA ने गुरदासपुर जिले में हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी कर रहे आरोपी पर चार्जशीट दायर की

November 13, 2023

NIA ने गुरदासपुर जिले में हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी कर रहे आरोपी पर चार्जशीट दायर की

 

गुरदासपुर: एनआईए ने पंजाब के गुरदासपुर जिले के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन के माध्यम से हथियारों और गोला-बारूद की सीमा पार तस्करी से संबंधित मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। एनआईए के एक अधिकारी ने कहा कि मलकीत सिंह उर्फ ​​​​पिस्टल के खिलाफ आरोप पत्र पंजाब के मोहाली में एक विशेष एनआईए अदालत में दायर किया गया था।

बीएसएफ कर्मियों ने 5 ऑस्ट्रिया निर्मित पिस्तौल, 10 मैगजीन और 91 जिंदा कारतूस सहित गोला-बारूद जब्त किया। मामला 24 मार्च को बटाला के डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। जिसके बाद 8 अगस्त को एनआईए ने इस मामले को अपने हाथ में ले लिया और खुद ही जांच शुरू कर दी. एनआईए ने आर्म्स एक्ट, एयरक्राफ्ट एक्ट और यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया है।

अधिकारी का कहना है कि जांच में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के सदस्यों और पाकिस्तान स्थित व्यक्तियों के बीच संबंधों का पता चला है। एनआईए की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ”इस आतंकी संगठन में पहचाने गए आरोपियों में मलकीत सिंह, तरणजोत सिंह उर्फ ​​’तन्ना’ और गुरजीत सिंह शामिल हैं,जो हथियारों की तस्करी करते थे और सीमा पार से हथियार मंगवाते थे।

इसके अलावा, यह भी पता चला कि वे पाकिस्तानी ड्रग तस्कर रहमत अली उर्फ ​​’मियां’ के संपर्क में थे। पाकिस्तान स्थित केएलएफ और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (आईएसवाईएफ) प्रमुख लखबीर सिंह रोडे उर्फ ​​’बाबाजी’ रणजोत सिंह के सीधे संपर्क में थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें