Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू के खिलाफ NIA का ऑपरेशन, पन्नू से जुडे कई ठिकानों पर छापेमारी

September 20, 2024

खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू के खिलाफ NIA का ऑपरेशन, पन्नू से जुडे कई ठिकानों पर छापेमारी

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेन्सी (एनआईए) की टीमों ने प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ आतंकवाद और हिंसा फैलाने से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को पंजाब में चार जगह छापे और तलाशी की कार्रवाई की।

पन्नू भगौड़ा घोषित और वह अमेरिका में रह कर एसएफजे के बैनर तले भारत विरोधी गतिविधियों में लगा है।

एनआईए की शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह कार्रवाई उसके खिलाफ दर्ज रिपोर्ट संख्या आरसी /30/2023/एनआईए/डीएलाई के जांच के संबंध में की गयी । एनआई की टीमों ने मोगा में एक जगह भठिंडा में दो जगह और मोहाली में एक जगह तलाशी और छापे की कार्रवाई की।

विज्ञप्ति में कहा गया कि इस कार्रवाई में कुछ संदिग्ध सामग्री बरामद हुयी जिसमें कुछ डिजिटल उपकरण भी शामिल है जिनकी जांच की जा रही है।

एनआईए ने पन्नू और एसएफजे के उसके कुछ सहयोगियों के खिलाफ यह मामला 17 नवम्बर 2023 को दर्ज किया था। इस मामले भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी ,153ए और 506 तथा अवैध गतिविधियां निवारक अधिनियम (यूएपीए) 1967की धारा 10 ,13 16 ,17,18,18बी8 और 20 के तहत जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें