Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर वार्ड-10 की बदहाल सफाई व्यवस्था पर नितिन कोहली व मेयर वनीत धीर की स़ख्त कार्रवाई

November 26, 2025

जालंधर वार्ड-10 की बदहाल सफाई व्यवस्था पर नितिन कोहली व मेयर वनीत धीर की स़ख्त कार्रवाई

जालंधर: हलका जालंधर सैंट्रल के इंचार्ज नितिन कोहली ने मेयर वनीत धीर के साथ वार्ड नंबर 10 में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। दोनों ने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए हैं। वार्ड में जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेर, गंदगी, टूटी नालियां और कूड़ा संग्रह व्यवस्था में खामियां सामने आने के बाद नितिन कोहली और मेयर धीर ने अधिकारियों को ग्राऊंड रियलिटी रिपोर्ट, डेली सफाई रूट प्लान और तैनात सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी रिपोर्ट तुरंत जमा कराने को कहा है।

नितिन कोहली ने कहा कि शहर वासियों को स्वच्छ वातावरण मुहैया कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जो कर्मचारी या अधिकारी लापरवाही में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मेयर वनीत धीर ने कहा कि जालंधर की सफाई व्यवस्था में सुधार प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सफाई निरीक्षकों और इंचार्ज को मैदानी निगरानी बढ़ाने और दैनिक रिपोटिर्ंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नितिन कोहली और मेयर धीर ने कहा कि जालंधर सैंट्रल को मॉडल हलका बनाने की पहल वार्ड 10 से और अधिक सख्ती के साथ शुरू की जा रही है। उन्होंने निवासियों से सहयोग करने की अपील भी की। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह, चेयरमैन पंजाब सफाई कर्मचारी यूनियन चंदन ग्रेवाल, पार्षद विक्की तुलसी, गुरजीत सिंह लड्डी नंगल शामां, आत्मा राम, बलविंदर कुमार, अमनदीप कुमार और राजीव कुमार भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: US Israel Iran war: ईरान में नेता खामेनेई की मौत के बाद सड़कों पर उतरे लोग, कोई मना रहा जश्न तो कोई बहा रहा आंसू 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें