Last Updated: November 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

दवाओं की ओवरचार्जिंग करने वाले कैमिस्टों की खैर नहीं!

March 10, 2024

दवाओं की ओवरचार्जिंग करने वाले कैमिस्टों की खैर नहीं!

लुधियाना। अमूमन मरीजों की शिकायत रहती है कि मार्कीट में किसी दवा की किल्लत आने पर दवा विक्रेता उसकी ओवरचार्जिंग शुरू कर देते हैं। वहीं अस्पतालों के अंदर खुली दुकानें व मार्कीट के कुछ अन्य कैमिस्ट दवाओं की ज्यादा कीमत वसूलते हैं। अब दवा विक्रेताओं ने मनमानी की तो उनकी खैर नहीं। पंजाब सरकार ने हरेक जिले में डिस्ट्रिक्ट ड्रग एंड मॉनिटरिंग कमेटियां बनाने के निर्देश दे दिए हैं। यह कमेटी दवाओं की ओवरचार्जिग के संबंध में आम लोगों की ओर से मिली शिकयतों की जांच करेगी।

कमेटी खुद भी मार्कीट से दवाओं के रेट चैक करेगी
कमेटी खुद भी रैंडमली मार्कीट से दवाओं की कीमतों का पता करेगी कि किसी दुकान पर दवाओं की ओवरचार्जिग तो नहीं की जा रही। यह कमेटियां फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन हैड ऑफिस में पंजाब प्राइज मॉनिटरिंग एंड रिसोर्स यूनिट (पीएमआरयू) के साथ तालमेल रखेंगी। कमेटी कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रशन के ड्रग विंग के अफसरों की ओर से दवाओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों का क्र्वाटरली रिव्यू भी करेंगी। इसके अलावा वह आम लोगों को दवाओं की कीमतों, दवाओं के दुरुपयोग व ड्रग एब्यूज को लेकर जागरूक भी करेंगी।

सिविल सजर्न की अगुवाई में काम करेगी चार मैंबरी कमेटी
सभी जिलों को यह कमेटियां बनाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सिविल सजर्न इन कमेटियों के चेयरमैन व जोनल लाइसैंस अथॉरिटी (ड्रग्स), सीनियर ड्रग कंट्रोल ऑफिसर मैंबर सैक्रेटरी होंगे, जबकि डीसी ऑफिस के प्रतिनिधि व चीफ फार्मेसी अफसर कमेटी के मैंबर होंगे।

हर महीने कमेटी की मीटिंग लाजिमी
कमेटी की महीने में एक मीटिंग करनी लाजिमी होगी। मैंबर सैक्रेटरी मीटिंग बुलाएंगे और मीटिंग से संबंधित सारा रिकॉर्ड भी मेनटेन करेंगे।

प्राइवेट नशामुक्ति केंद्रों की दवाओं के सैंपलों का भी करेगी रिव्यू
कमेटी को यह जिम्मेदारी भी दी गई है कि वह मरीजों या आम लोगों से दवाइयों व मैडीकल डिवाइज के संबंध में मिलने वाले सुझावों का रिव्यू करेगी। इसके अलावा वह प्राइवेट नशामुक्ति केंद्रों से ब्यूप्रोनॉरफीन व नालोक्जोन दवाओं के सैंपलों का भी क्वार्टरली रिव्यू करेगी ताकि सब स्टैंडर्ड दवाओं की बिक्री को रोका जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें