पटियाला: जम्मू-कश्मीर की धरती एक बार फिर हिंदुओं के खून से लाल हो गई है। पहलगाम की बायसरन घाटी, जिसे लोग ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहते हैं, मंगलवार को नरसंहार का मंजर बन गई। सेना की वर्दी में छिपे कायर आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 निदरेष हिंदू पर्यटकों को गोलियों से छलनी कर दिया। यह सिर्फ हमला नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व और आत्मसम्मान पर खुला युद्ध है। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कपूर ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते कहा कि अब सहनशक्ति की सीमा पार हो चुकी है। इस हमले का जवाब देना होगा।
हिंदू सैलानियों को मारकर कश्मीर में हिंदूओं का आना रुक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि भारत अब मोमबत्तियां जलाने का देश नहीं रहा, अब बंदूकें उठाने का समय है, टैंक चलाने का समय है। अब सर्जिकल स्ट्राइक नहीं, निर्णायक आक्रमण चाहिए। पाकिस्तान को सबक सिखाना होगा—उसकी धरती पर घुसकर, उसके आतंकी ढांचे को जला कर राख करना होगा। पीओके को वापिस लेना अब सिर्फ नारा नहीं, मिशन बनाना होगा।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के बयान से बढ़ा तनाव, इजराइल को ‘कैंसर’ कहने पर बवाल