Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

मनोनीत राज्यपाल Gulab Chand Kataria का पंजाब राजभवन पहुंचने पर गर्मजोशी भरा स्वागत

July 30, 2024

मनोनीत राज्यपाल Gulab Chand Kataria का पंजाब राजभवन पहुंचने पर गर्मजोशी भरा स्वागत

चंडीगढ़: मनोनीत राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया का पंजाब राजभवन पहुंचने पर गर्मजोशी भरा स्वागत किया गया। गुलाब चंद कटारिया को राजभवन में पंजाब पुलिस की एक टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले, मनोनीत राज्यपाल और उनकी पत्नी श्रीमती अनीता कटारिया का चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पंजाब के केबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा ने गुलदस्ते भेंट करके स्वागत किया। चंडीगढ़ पहुंचने पर श्री अनुराग वर्मा मुख्य सचिव पंजाब, श्री के. शिव प्रसाद राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव, श्री राजीव वर्मा प्रशासक यू.टी. चंडीगढ़ के सलाहकार, श्री गौरव यादव डी.जी.पी. पंजाब सहित अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों ने भी मनोनीत राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारी का स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें