Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिरोजपुर कैंट में अब दूध व्यापारी से लूटमार, हाइवे पर उतरे व्यापारी

December 21, 2024

फिरोजपुर कैंट में अब दूध व्यापारी से लूटमार, हाइवे पर उतरे व्यापारी

फिरोजपुर (विकास) : छावनी एरिया में लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पुलिस में इस मामले में मूकदर्शक बनी हुई है। 2 दिनों में फिरोजपुर छावनी के भीड़भाड़ वाले इलाके पुरानी सब्जी मंडी में तीसरी वारदात देखने को मिली है जहां, कापा गैंग के 10-12 लुटेरों ने दुकानदार को कापा मारकर उसकी दुकान के गल्ले से 30-35 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए।

जाते हुए वह दुकानदार को कापे मारकर घायल कर गए। घायल दुकानदार को सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। घायल दुकानदार युद्धवीर वर्मा ने बताया कि वो रात को करीब 8 बजे अपनी दुकान बंद कर रहा था, तभी 4- 5 मोटरसाइकिलों पर सवार 10-12 लुटेरे उनकी दुकान पर आए, उनमें से एक ने कापा निकाल कर मेरे उपर वार कर दिया।

कापा मेरी कोहनी पर लगा, एक लुटेरे ने मुङो पकड़ा लिया तथा बाकियों ने व्यापारी को देने के लिए गल्ले में रखे पैसे निकाल लिए तथा दुकान में तोड़फोड़ करते फरार हो गए। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार व राहगीर आ गए तथा मुङो सिविल अस्पताल भर्ती करवाया।

दुकानदार से हुई लूट की वारदात छावनी में आग की तरह फैल गई तथा देखते ही देखते सैंकड़ों की संख्या में दुकानदार इक्कठा हो गए और पुलिस के खिलाफ नारे लगाने लग गए तथा कुछ ही समय में गुस्साए व्यापारियों ने जी.टी. रोड स्थित लाईटों वाले चौक पर जाम लगा दिया, जिससे वहां 2 घंटों तक ट्रैफिक बांधित रहा।

मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी सुखविंदर सिंह द्वारा आरोपियों को जल्द पकड़ने का भरोसा देने के उपरांत व्यापारियों ने धरना उठा लिया। व्यापारियों ने एसएसपी सौम्या मिश्र से अपील की है कि थाना कैंट फिरोजपुर में योग्य स्टाफ को लगाया जाए, ताकि छावनी क्षेत्र में हो रही चोरी, लूटपाट व स्नैचिंग की वारदातों पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने पुलिस को पीसीआर के कर्मियों की संख्या भी बढ़ाने की मांग की।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें