Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab में अब हर महीने बदल जाएगा मिड-डे मील का मेन्यू

April 3, 2024

Punjab में अब हर महीने बदल जाएगा मिड-डे मील का मेन्यू

चंडीगढ़ : स्टेट मिड डे मील सोसायटी ने पंजाब भर के स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण योजना (मिड डे मील) का नया मेनू जारी कर दिया है।सोसायटी के महाप्रबंधक ने नियोजन बोर्ड की बैठक में तय शर्तों का हवाला देते हुए कहा है कि अब हर माह दोपहर के भोजन का मेन्यू बदला जाएगा। इस संबंध में माह के अंत में सभी जिलों को निर्देश भी जारी कर दिए जाएंगे।

सोसायटी ने साप्ताहिक भोजन का विवरण भी साझा किया है जो पौष्टिक और स्वच्छ भोजन की पहल को दोहराता है। जिला शिक्षा पदाधिकारियों को जारी निर्देश में कहा गया है कि 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विद्यार्थियों को दाल, चावल समेत अन्य सामान उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रत्येक सोमवार को मध्याह्न भोजन में दाल-सब्जी के साथ मौसमी सब्जियां देने के अलावा रोटी और मौसमी फल देने का भी आदेश दिया गया है। अपने चार सूत्री पत्र में अधिकारियों ने कहा है कि सप्ताह में एक दिन खीर या अन्य मीठा भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें