Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बठिंडा में 26 अगस्त को NRI मीट

August 19, 2026

बठिंडा में 26 अगस्त को NRI मीट

NRI meet in Bathinda on August 26 : बठिंडा। पंजाब सरकार की ओर से 26 अगस्त को बठिंडा में NRI मीट आयोजित की जाएगी। होटल सपल में होने वाली इस मीट की अध्यक्षता NRI मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह करेंगे, जहां प्रवासी पंजाबी अपनी समस्याएं सीधे मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के सामने रख सकेंगे।

डिप्टी कमिश्नर ने बठिंडा जिले के प्रवासी भारतीयों (NRI) को बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया और कहा कि यह कार्यक्रम पंजाब सरकार द्वारा होटल सपल, गोनियाना रोड, टिंकोनी रोड के पास, बठिंडा में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विदेशों में रहने वाले पंजाबियों (NRI) की समस्याओं का स्थायी समाधान खोजना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान, भाग लेने वाले NRI कैबिनेट मंत्री और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आमने-सामने अपनी समस्याएं और सुझाव साझा कर सकेंगे, जिनका समाधान मामले की स्थिति के अनुसार मौके पर ही किया जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य NRI समुदाय की शिकायतों का पारदर्शी और प्रभावी ढंग से समाधान करना है। उन्होंने बताया कि बठिंडा के अलावा, मानसा, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का और फिरोजपुर जैसे जिलों के NRI भी इस NRI मीट में भाग लेंगे। डिप्टी कमिश्नर ने बठिंडा जिले के NRI लोगों से अपील की कि वे इस सुनहरे मौके का जरूर लाभ उठाएं और 26 अगस्त को होने वाली NRI मीट में शामिल हों।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें