Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

लव, ब्रेकअप और मर्डर… सनकी प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

June 5, 2026

लव, ब्रेकअप और मर्डर… सनकी प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

पंजाब डेस्क: मोहाली से एक बड़ी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बता दें कि एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली युवती की उसके पूर्व प्रेमी ने चाकू से बार-बार गोदकर हत्या कर दी गई। वहीं, मर्डर के बाद आरोपी ने खुद भी सुसाइड करने की कोशिश की और वह कामयाब नहीं हो पाया।

दोनों को पहुंचाया गया अस्पताल

मौके पर दोनों को गंभीर हालत में एक फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान डिंपल निवासी पटियाला के रूप में हुई है और आरोपी का नाम हरविंदर मान उर्फ हैरी है। वहीं आरोपी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोनों प्राइवेट कंपनी में करते थे काम

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों एक साथ प्रावइेट कंपनी में करीब तीन साल से इकट्ठे काम कर रहे थे। इस दौरान दोनों में दोस्ती हुई, बात प्रेम तक पहुंच गई। जिसके बाद इनका ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद आरोपी मानसिक रूप से परेशान रहने लग पड़ा था। जिसके चलते उसने डिंपल से दोबारा रिश्ता सुधारने की कोशिश की, लेकिन डिंपल ने इंकार कर दिया। ऐसे में वह काफी परेशान हो गया। इसके बाद आरोपी बीते दिन देर शाम कंपनी में पहुंचा, जहां पर आरोपी और मृतका में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच उसने चाकू से डिंपल पर वार कर दिए।

इस घटना को देखकर कंपनी के अन्य कर्मचारी भी डर गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें…

पुलिस ने दी जानकारी

वारदात की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और सभी जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। परिसर से सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर जांच की जा रही है।”पुलिस और फॉरेंसिक टीम रात करीब 10 बजे तक मौके पर मौजूद रही और इलाके को सील कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें