Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

जमीन का हिस्सा मांगने पर बाप ने अपने भाइयों के साथ मिलकर बेटे पर चलाई गोली

April 20, 2023

जमीन का हिस्सा मांगने पर बाप ने अपने भाइयों के साथ मिलकर बेटे पर चलाई गोली

अमृतसर (गगन शर्मा): अमृतसर के कस्बा अजनाला के अंतर्गत आते गांव बल्लदवाल में एक बाप ने अपने भाइयों के साथ मिलकर अपने ही बेटे पर गोलियां चला दीं। पत्रकारों से बात करते हुए पीड़ित युवक लवप्रीत सिंह ने बताया के वो अपने बाप से अपने हिस्से की जमीन मांगने गया था। उसको बुलाकर उसके चाचा और पिता ने कुछ लोगों को बुलाकर उन पर हमला करवा दिया और गोली चला दी जिससे वो घायल हो गया। वहीं घायल युवक ने पुलिस से मांग की है कि इन लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

जब इस बारे में पुलिस अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया के हमला करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इनका एक दिन का रिमांड लिया गया है। इस घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है और उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें