Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’ के 109वें दिन: 3.5 किलो हेरोइन और 9.5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित 151 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

June 18, 2025

‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’ के 109वें दिन: 3.5 किलो हेरोइन और 9.5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित 151 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब से नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए गए नशे के विरुद्ध युद्ध के 109 दिन पूरे होने पर पंजाब पुलिस ने बुधवार को 151 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 3.5 किलो हेरोइन, 1.3 किलो अफीम और 9.59 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही, 109 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 18,104 तक पहुंच गई है।

यह अभियान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है।

पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ लड़ाई की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कैबिनेट उप समिति का गठन भी किया है।

विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 107 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1900 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 250 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 566 स्थानों पर छापे मारे हैं, जिसके परिणामस्वरूप राज्य भर में 107 प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने दिनभर चले अभियान के दौरान 561 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

विशेष डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य से नशीले पदार्थों के उन्मूलन के लिए तीन-आयामी रणनीति – प्रवर्तन, नशामुक्ति और रोकथाम (ईडीपी) को लागू किया है, पंजाब पुलिस ने ‘नशामुक्ति’ के हिस्से के रूप में आज 116 व्यक्तियों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया है।

ये भी पढ़ें- शिव ठाकरे के सिर सजा द 50 का ताज, फैजू और रजत दलाल को पछाड़ कर अपने नाम की ट्रॉफी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें