Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

SSP पठानकोट के निर्देशों पर पंजाब-जम्मू-कश्मीर अन्तराज्यीय सीमा नाके पर बढ़ाई चौकसी

March 26, 2025

SSP पठानकोट के निर्देशों पर पंजाब-जम्मू-कश्मीर अन्तराज्यीय सीमा नाके पर बढ़ाई चौकसी

धार कलां : एसएसपी पठानकोट दिलजिंदर सिंह ढिल्लो के दिशानिर्देश अनुसार दरबान पुल पंजाब, जम्मू-कश्मीर अंतराज्यीय नाके पर शिफ्ट प्रभारी इंस्पेक्टर विजय पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मचारियों ने विशेष नाकाबंदी कर जम्मू-कश्मीर की ओर से आने और जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच पड़ताल की। नाका प्रभारी इंस्पेक्टर विजय पाल सिंह ने बताया कि यह अंतराज्यीय नाका बहुत ही संवेदशील नाका है, हाल ही में जम्मू-कश्मीर के हीरानगर के सान्याल में देखे गए पांच आतंकियों और अतीत में हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर एसएसपी पठानकोट, डीएसपी धार कलां के दिशानिर्देश और थाना प्रभारी धार कलां के नेतृत्व में पुलिस की ओर से पूरी चौकसी बरती जा रही है।

इस नाकाबंदी के दौरान की गई जांच पड़ताल में उन्हें कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भी कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति देखे जाने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की है। इस मौके पर सहायक सब इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, हैड कांस्टेबल कुलभूषण सिंह, सीनियर कांस्टेबल दलजीत सिंह, सीनियर कांस्टेबल सुखचैन सिंह, सीनियर कांस्टेबल खड़क सिंह, हैड कांस्टेबल रूप सिंह, हैड कांस्टेबल जतिंदर कुमार, कांस्टेबल रूप सिंह के अतिरिक्त अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- आईपीएल 2026: आशा भोसले को श्रद्धांजलि देंगे एमआई के खिलाड़ी, काली पट्टी बांधकर खेलेंगे मैच

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें