Amritsar : चीनी के बाद प्याज ने बढ़ाई महंगाई की मार

Nuh Farmers Happy with Onion Prices
Onion prices add to the burden of inflation : जालंधर। महंगाई लगातार आम जनता की परेशानी बढ़ा रही है। रोजमर्रा की जरूरी खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। चीनी के दाम बढ़ने के बाद अब प्याज की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है।
कुछ दिन पहले 35 रुपये किलो बिकने वाला प्याज अब 50 से 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण घर का खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है और सरकार को जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। प्याज खरीदने आए लोगों ने कहा कि हर चीज महंगी होती जा रही है जिससे कि गुजर बहुत मुश्किल होता जा रहा है। प्याज विक्रेता ने कहा कि पिछले महीना में तेज बरसात के कारण प्याज की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
इसलिए अभी प्याज के रेट और बढ़ेंगे और इसके रेट 70 पर प्रति किलो तक जा सकते हैं। प्याज की नई फसल आने के बाद ही रेट कम होंगे अभी लोगों को एक से दो महीना महंगे प्याज ही खरीदने पड़ेंगे। यहां बदलना है कि महंगाई लगातार बढ़ने से लोगों की दिक्कत बढ़ रही हैं और लोगों की रसोई का बजट लगातार खराब हो रहा है लोग चाहते हैं कि महंगाई कम हो और लोगों को सस्ते भाव पर रोजाना की जरूरी चीज मिले।
Also Read :
