Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में हाई अलर्ट घोषित; सुरक्षा के मद्देनजर चलाया गया ‘कासो’ ऑपरेशन

November 12, 2025

पंजाब में हाई अलर्ट घोषित; सुरक्षा के मद्देनजर चलाया गया ‘कासो’ ऑपरेशन

जालंधर: दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद पंजाब में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। वहीं जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने रेलवे, जीआरपी के साथ मिलकर पार्किंग एवं धार्मिक स्थलों पर ‘कासो’ ऑपरेशन चलाते हुए 300 जवानों के साथ चप्पा-चप्पा छान मारा। वहीं ज्वाइंट सीपी ने शहरवासियों से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दें। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के लाल किले के निकट पार्किंग स्थल में हुए ब्लास्ट के बाद पंजाब भर में हाई अलर्ट घोषित कर रखा है जिसके चलते पंजाब के अलग-अलग शहरों में आज कासो ऑपरेशन चलाए गए।

इसी कड़ी में आज ज्वाइंट सीपी संदीप शर्मा के नेतृत्व में 300 पुलिस जवानों के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों, पार्किंग स्थलों, शॉपिंग मॉल परिसर के साथ-साथ तंग बाजारों में भी ‘कासो’ ऑपरेशन चलाए गए। कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में जन सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिटी रेलवे स्टेशन और कैंट रेलवे स्टेशन पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर की देखरेख में चलाया गया और संयुक्त पुलिस कमिश्नर संदीप कुमार शर्मा, एडीसीपी आकर्षि जैन और एडीसीपी हरिंदर सिंह गिल भी मौके पर पहुंचे और अभियान का निरीक्षण किया।

इस अभियान के लिए कुल 300 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था, जिनमें रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस और दंगा-रोधी पुलिस की टीमें शामिल थीं। अभियान के दौरान दोनों स्टेशनों के हर हिस्से प्रवेश और निकास द्वार, प्लेटफार्म और प्रतीक्षालय की गहन जांच की गई। आधुनिक उपकरणों की मदद से यात्रियों, सामान और वाहनों की तलाशी ली गई। संदिग्धों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की गई। इसके अलावा, पाíकंग क्षेत्रों की विस्तृत जांच की गई और वाहनों के स्वामित्व का सत्यापन किया गया। शहर में निगरानी को और मज़बूत करने के लिए, प्रमुख चौराहों पर विशेष जांच चौकियां स्थापित की गईं और मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को चौबीसों घंटे सतर्क रहने के आदेश दिए।

ये भी पढ़ें : US Israel Iran war: इजरायल और ईरान के बीच जंग से बढ़ी भारत की टेंशन, जानें क्या है वजह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें