चंडीगढ़: भारत सरकार द्वारा देश की पश्चिमी सीमा से सटे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नागरिक सुरक्षा तैयारियों को परखने के उद्देश्य से शुक्रवार को ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत दूसरा व्यापक अभ्यास आयोजित किया गया। इस अभ्यास का प्रमुख उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिक एवं रक्षा एजैंसियों के बीच समन्वय, तत्परता और प्रतिक्रि या क्षमताओं को मजबूती प्रदान करना रहा। अभ्यास के अंतर्गत, चंडीगढ़ स्थित वायुसेना स्टेशन पर दुश्मन के ड्रोन के झुंड द्वारा हमले की स्थिति का सजीव अनुकरण किया गया। इस परिदृश्य में, स्टेशन कमांडर द्वारा तुरंत नागरिक प्रशासन से सहायता मांगी गई, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग, अिग्नशमन सेवा एवं नागरिक सुरक्षा इकाइयों को तत्काल सक्रिय कर दिया गया। अभ्यास के दौरान घायल लोगों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल नागरिकों को त्विरत रूप से नजदीकी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। शेष प्रभावितों को सैक्टर 47 के सामुदायिक केंद्र में पहुंचाकर चिकित्सकीय जांच और उपचार प्रदान किया गया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...