Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

बालाजी के भजनों से गूंजा पंचमुखी धाम, गूंजे भजनों के स्वर

August 19, 2026

बालाजी के भजनों से गूंजा पंचमुखी धाम, गूंजे भजनों के स्वर

Panchmukhi Dham resounded with Balaji’s bhajans : मोगा। आरा रोड स्थित श्री पंचमुखी धाम मंदिर में मंगलवार को ‘एक शाम बालाजी के नाम’ कीर्तन एवं भंडारा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। मंदिर परिसर बालाजी के भजनों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कीर्तन में हिस्सा लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान गौ सेवा परिवार की ओर से लंगर भोग की सेवा निभाई गई।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में बालाजी के भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कीर्तन में शामिल होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गौ सेवा परिवार के सदस्य दीपक ग्रोवर, लवली बेहल, सूरज छाबड़ा, टिंकू सेतिया, भूपिंदर आहूजा, अनिल मोंगा, सुखदेव सांवरिया, पप्पू, जोंटी ग्रोवर, राज कुमार ग्रोवर, विकास कपूर, विनय जिंदल तथा सोनू अरोड़ा आदि की ओर से लंगर भोग की सेवा निभाई गई। यह सेवा पंडित पुष्पराज शर्मा की अगुवाई में श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई। लंगर सेवा श्री राम महावीर दल एवं संकीर्तन मंडल की ओर से की गई।

कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के भजनों का गुणगान करते हुए धर्म और सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सेवा में योगदान देने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर कमेटी की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंदिर प्रबंधकों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ लंगर एवं सेवा कार्य समाज में भाईचारे, श्रद्धा और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। इस मौके पर मनोज टंडन, दीपक कौड़ा, शिव टंडन, राकेश सितारा, अमन मदान, शुभम गुप्ता, सुशील मिड्ढा, रवि शर्मा, सौरव गोयल, नितिन गुप्ता, सोनू ढींगरा, नरेश बोहत, लकी गिल, राजिंदर सिंगला, हर्ष बांसल सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे। मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को ह्यएक शाम बालाजी के नामह्ण कार्यक्रम के तहत कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें