Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंथ की मांग : सिंह साहिबान की नियुक्ति व पदमुक्ति के लिए मर्यादा नियम शीघ्र तय करे SGPC

July 19, 2025

पंथ की मांग : सिंह साहिबान की नियुक्ति व पदमुक्ति के लिए मर्यादा नियम शीघ्र तय करे SGPC

अमृतसर Panth Demand: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने सिख तख्तो के जत्थेदारो की नियुक्ति और पदमुक्ति संबधित सेवा व मर्यादा नियमों को लेकर 34 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है और पंथ व पंथ का शीर्ष संगठन बुडढा दल चाहता है कि एसजीपीसी सिंह साहिबान की नियुक्ति व पदमुक्ति के निर्विवाद सेवा व मर्यादा नियम शीघ्र तय करे ताकि भविष्य में सिंह साहिबान की नियुक्ति और पदमुक्ति उन्ही नियमो अधीन हो सके और कोई भी राजनीतिक पार्टी अपने फायदे के लिए सिंह साहिबान को प्रयोग न कर सके और सिख कौम के तख्तो की मौजूदा जारी फजीहत से बचाया जा सके। पंथ मे चर्चा है कि एसजीपीसी पर काबिज राजनीतिक पार्टी ने हमेशा सिख कौम के लिए सम्मानित तख्तो की प्रभुसता को चुनौती दी है और तख्तो के जत्थेदारों द्वारा आजादी से फैसले लेने पर उनको एसजीपीसी कार्यकारणी द्वारा राजनीतिक दवाब मे पदमुक्त कर दिया जाता रहा है। सेवा नियम शीघ्र बनने से सिख साहिबान की आजाद फैसले लेनी की भुामिका सामने आएगी और सिख कौम व पंथ का तख्तों प्रति पूर्व आस्था व पूर्ण समर्पण पुर्नस्थािपत होगा और सिह साहिबानो को अपनी सीमा और मर्यादा प्रति पता होगा इसी मर्यादा और सीमा मे वे अपेन पंथक फैसलो पर नजरसानी करेगे।

बन चुकी है 32 सदस्यीय सुझाव कमेटी
एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी का कहना है कि इस 32 मैबरी सुझाव कमेटी में सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब श्री अमृतसर के एक प्रतिनिधि, शिरोमणि गुरु द्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष, शिरोमणि अकाली दल के एक प्रतिनिधि, बाबा हरनाम सिंह खालसा प्रधान दमदमी टकसाल और अध्यक्ष संत समाज, बाबा निहाल सिंह हरियां वेलां प्रधान तरना दल हरियां वेलां, बाबा बलबीर सिंह 96वें करोड़ी प्रधान शिरोमणि पंथ अकाली बुडढा दल, बाबा अवतार सिंह सुरिसंह प्रधान पंथ बाबा बिधि चंद जी, प्रदमश्री बाबा सेवा सिंह कार सेवा खडूर साहिब, बाबा कश्मीर सिंह प्रधान संप्रदा कार सेवा भूरीवाले, बाबा तेजा सिंह निर्मले संप्रदा, महंत रमिंदर दास उदासीन संप्रदा, महंत प्रीतपाल सिंह मिठा टिवाणा सेवापंथी, बाबा सेवा सिंह रामपुर खेड़ा, अध्यक्ष चीफ खालसा दीवान श्री अमृतसर, केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा चंडीगढ़ के सदस्य , प्रसिद्ध कथावाचक भाई साहिब ज्ञानी पिंदरपाल सिंह, गुरबानी व्याकरण विशेषज्ञ ज्ञानी साहिब सिंह शाहबाद मारकंडा, भाई महिंदर सिंह गुरु नानक निष्काम सेवक जत्था यूके, महंत मंजीत सिंह जम्मू कश्मीर, बीबी इंद्रजीत कौर प्रधान भगत पूरन सिंह पिंगलवाड़ा सोसाइटी, डॉ. करमजीत सिंह कुलपति गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर, डॉ. प्रितपाल सिंह कुलपति श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व विश्वविद्यालय श्री फतेहगढ़ साहिब, सिख विद्वान डॉ. बलकार सिंह पटियाला, डॉ. परमवीर सिंह पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला, डॉ. अमरजीत सिंह गुरु नानक देव यूनिविर्सटी अमृतसर, डॉ. इंद्रजीत सिंह गोगोआनी प्रिंसिपल खालसा कॉलेज सीसे स्कूल अमृतसर, सिख विद्वान डॉ. केहर सिंह, सिख विद्वान डॉ. हरभजन सिंह देहरादून, बलजीत सिंह प्रिंसिपल साहिबजादा जुझार सिंह सिख मिशनरी कॉलेज, सिख विद्वान डॉ. गुरचरणजीत सिंह लांबा अमेरिका, डॉ. जतिंदरपाल सिंह उप्पल ऑस्ट्रेलिया, राजबीर सिंह कनाडा, इंद्रपाल सिंह चड्ढा गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल और शिरोमणि कमेटी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मनन को बतौर संयोजक शामिल किया गया है। फिर भी पंथक विवाद किन्ही कारणो से इस कमेटी संबंधित जारी है।

शिरोमणि कमेटी पंथक मतभेद दूर करे और सेवा नियमों और मर्यादा संबंधी फैसला शीघ्र ले
निहंग सिंहों के शीर्ष संगठन शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढा दल के पांचवें तख्त के प्रमुख सिंह साहिब जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह अकाली 96 करोड़ी ने कहा है कि सिख पंथ में सिख तख्तों का अपना विशेष महत्व है। हर सिख इन्हें बड़े सम्मान की दृष्टि से देखता है। उन्होंने कहा कि सिख संस्थाओं और संगठनों के बीच पैदा होने वाले मतभेद पंथक जीवन शैली को नुकसान पहुँचाते हैं। एसजीपीसी इन मतभेदो को दूर करे उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी को जत्थेदारो के सेवा नियमो और मर्यादा संबंधी विवाद को भी तुरंत सुलझाना चाहिए और इस संबधित तुरंत फैसले पंथ की झोली मे डालने चाहिण् ताकि सभी पक्ष और संगठन पूरे खालसा पंथ के भीतर सद्भाव पैदा कर सकें। एसजीपीसी का इस प्रति एक कदम पंथ को नई दिशा दे सकता है।

5 अगस्त के विशेष सत्र में चर्चा होगी
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने तख्त साहिबानों की मर्यादा बारे चर्चा के लिए 5 अगस्त को शिरोमणि कमेटी के सदस्यों का एक विशेष सत्न बुलाया है। शिरोमणि कमेटी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन ने कहा है कि इस विशेष सत्न का नेतृत्व शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी करेंगे, जिसके संबंध में 11 जुलाई को सदस्यों को पत्न जारी किए गए हैं। यह सत्न मंगलवार 5 अगस्त 2025 को दोपहर 1 बजे शिरोमणि कमेटी के मुख्य कार्यालय तेजा सिंह समुंद्री हॉल में बुलाया गया है, इसमे संभावना है कि तख्तो के सिंह साहिबान की नियुक्ति व पदमुक्ति सेवा नियमों बारे भी मैबरो से सुझाव प्राप्त किए जाए।

पूरे पंथ को साथ लेकर चले एसजीपीसी: प्रो. सरचांद सिंह
सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन (मेहता) के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा पंजाब के प्रवक्ता प्रो. सरचांद सिंह ख्याला ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से मांग की है कि तख्तों के जत्थेदारो सबंधी सेवा नियम बनाने हेतु गठित 34-सदस्यीय समिति का विस्तार किया जाए। तख्त हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक कमेटी, तख्त सचखंड श्री हज़ूर साहिब प्रबंधक कमेटी, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन जैसे सक्रिय पंथक संगठनों को इसमे शामिल किया जाए ताकि पूरे पंथ मे से सेवा नियमो पर कोई किसी को आपति न हो। सेवा नियम पूरे पंथ की राय और सहमति से बनने चाहिएं। मैं अपील करता हूँ कि ऐसी तमाम महत्वपूर्ण और योग्यता रखने वाली संस्थाओं को, जिन्हें इस समिति में स्थान नहीं मिला, उन्हें भी यथाशीघ्र जोड़ा जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें