Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

पटियाला पुलिस ने 105 ग्राम हेरोइन सहित 2 आरोपी किए गिरफ्तार

September 7, 2023

पटियाला पुलिस ने 105 ग्राम हेरोइन सहित 2 आरोपी किए गिरफ्तार

पटियाला के थाना सिविल लाइन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 105 ग्राम हेरोइन के साथ 2 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पटियाला सिविल लाइन थाने की पुलिस पार्टी ने बदमाशों और संदिग्ध लोगों की तलाश में पौड़ा कॉलोनी के पास नाकाबंदी की हुई थी। जहां पुलिस ने शक के आधार पर 2 ड्रग तस्करों को रोका, जिनके पास से 105 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी निर्देश और हरप्रीत को पुलिस ने हेरोइन सहित मौके पर ही पकड़ लिया। इन आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के मामले दर्ज हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें