Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना: एक ही बैड पर लाश के साथ पड़ा रहा मरीज, अज्ञात मरीज की मौत के बाद भी शिफ्ट नहीं की गई लाश

April 15, 2024

लुधियाना: एक ही बैड पर लाश के साथ पड़ा रहा मरीज, अज्ञात मरीज की मौत के बाद भी शिफ्ट नहीं की गई लाश

लुधियाना। सिविल अस्पताल में अज्ञात मरीजों का वार्ड एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां पर एक ही बैड पर जिंदा मरीज काफी देर तक लाश के साथ लेटा रहा। लेकिन किसी ने वहां से लाश को नहीं हटाया। जब वहां पर मीडिया पहुंचा, तब स्टाफ को उसकी मौत का पता चला और उसके बाद शव को वहां से हटाया गया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग मरीज को डायल 108 की एंबुलैंस सिविल अस्पताल लेकर आई थी। यहां पर उसे अज्ञात मरीजों के वार्ड में सुनील नाम के एक मरीज के साथ बैड पर लिटा दिया गया।

रविवार सुबह मीडिया वहां पर पहुंचा तो देखा कि मरीज की मौत हो चुकी थी लेकिन उसके बावजूद उसका शव वहां से हटाया नहीं गया था और उसी बैड पर जिंदा मरीज शव के बगल में पड़ा हुआ था। उधर, जब इस बारे में एसएमओ डा. मनदीप कौर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अज्ञात मरीजों के वार्ड में इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। उधर, डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने कहा कि यह मामला उनके नोटिस में आने के बाद उन्होंने सेहत विभाग से रिपोर्ट मांग ली गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अगली कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें