Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोगों ने कांग्रेस को दी थी विपक्ष की जिम्मेदारी, इन्होंने टेक दिए घुटने : सुनील जाखड़

December 1, 2024

लोगों ने कांग्रेस को दी थी विपक्ष की जिम्मेदारी, इन्होंने टेक दिए घुटने : सुनील जाखड़

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रधान और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सहित पंजाब कांग्रेस के सांसदों द्वारा बीते दिनों लोकसभा के बाहर में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। इसे लेकर पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने पंजाब कांग्रेस पर सवाल खड़े किए हैं। सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की। जिस पर उन्होंने लिखा-राजनीति छोड़ो और पंजाब की खबर लो।

पंजाब की बात करनी जरूरी है। लोकसभा भवन के बाहर राजा वड़िंग के साथ पटियाला से सांसद धर्मवीर गांधी, गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, श्री फतेहगढ़ साहिब से सांसद डा. अमर सिंह और फिरोजपुर से सांसद शेर सिंह घुबाया भी मौजूद थे। जहां उन्होंने बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की थी। जाखड़ ने कहा कि पंजाब के किसान फिर से दिल्ली कूच करने जा रहे हैं।

पंजाब में आज धान और गेहूं की फसल एमएसपी पर खरीदी जाती है। ऐसा क्या हुआ कि किसानों को 200 से 300 रुपए तक के कट लगे। आज जो कांग्रेस के सांसद लोकसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्होंने इस पर क्यों कुछ नहीं बोला..?। इनका फर्ज नहीं था कि वे किसानों की आवाज उठाएं। मगर तब तो कांग्रेस के बड़े नेता सिर्फ चुनावों की तैयारी में थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें