Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल के PNB अधिकारी प्रदीप मुंडेजा ने एवरेस्ट बेस कैंप पर फहराया पंजाब नेशनल बैंक का ध्वज

October 24, 2026

करनाल के PNB अधिकारी प्रदीप मुंडेजा ने एवरेस्ट बेस कैंप पर फहराया पंजाब नेशनल बैंक का ध्वज

करनाल : करनाल निवासी एवं पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय, करनाल में कार्यरत मुख्य प्रबंधक प्रदीप मुंडेजा ने नेपाल स्थित एवरेस्ट बेस कैंप (5,364 मीटर) की चुनौतीपूर्ण ट्रेक सफलतापूर्वक पूर्ण कर पंजाब नेशनल बैंक का ध्वज फहराकर जिले एवं बैंक का गौरव बढ़ाया है। प्रदीप मुंडेजा ने 5 से 17 अक्टूबर 2026 तक चले इस अभियान के दौरान लगभग 130 किलोमीटर की कठिन हिमालयी पैदल यात्रा पूरी की।

दुर्गम पर्वतीय मार्गों, कम ऑक्सीजन, अत्यंत ठंडे मौसम और लगातार ऊंचाई बढ़ने जैसी चुनौतियों के बीच उन्होंने यह अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया। इस उपलब्धि को और भी प्रेरणादायक बनाती है यह तथ्य कि प्रदीप मुंडेजा 100 प्रतिशत श्रवण बाधित (Deaf) हैं। दीप मुंडेजा लंबे समय से साहसिक एवं फिटनेस गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। वे Super Randonneur साइक्लिस्ट हैं, Procam के प्रतिष्ठित रनिंग आयोजनों में भाग ले चुके हैं तथा उन्हें सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन के राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने के बाद उन्होंने विशेष रूप से तैयार किया गया पंजाब नेशनल बैंक का ध्वज फहराकर बैंक के प्रति अपना गौरव व्यक्त किया। प्रदीप मुंडेजा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, सहकर्मियों, ट्रेकिंग टीम तथा पंजाब नेशनल बैंक से मिले निरंतर प्रोत्साहन को दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें