Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस ने 6 ग्राम हैरोइन सहित एक युवक किया गिरफ्तार

April 5, 2024

पुलिस ने 6 ग्राम हैरोइन सहित एक युवक किया गिरफ्तार

राहों: थाना राहों पुलिस ने गश्त दौरान एक युवक को 6 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया है। काबू किए गए आरोपित की पहचान मोहल्ला आरनहाली राहों निवासी सागर पुत्न वरिंदर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ थाना राहों में एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज सेखा मजारा एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि वह लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसपी डॉ मिहताब सिंह के दिशा निर्देशों तहत जिले में अमन कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में पुलिस पार्टी सहित सेखा मजारा से राहों की तरफ आ रहे थे।

इस दौरान जब वह राहों के दिल्ली गेट समीप पहुंचे तो सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। युवक ने सामने पुलिस को देखकर अपने पहने हुए पजामे की जेब से एक पारदर्शी प्लास्टिक का लिफाफा निकालकर सड़क पर लगी झाड़ियों की तरफ फेंक दिया व खुद पीछे मुड़कर तेज रफ्तार से चलने लगा। जिससे पुलिस को युवक पर संदेह हुआ व कर्मचारियों की सहायता से उसे काबू कर लिफाफे की जांच की गई। जांच दौरान पुलिस को युवक द्वारा फेंके गए लिफाफे से 06 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत पहले भी चार मामले
दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें