Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री चमकौर साहिब में हुए कत्ल के आरोपी को पुलिस ने 2 घंटे में किया गिरफ्तार

February 19, 2024

श्री चमकौर साहिब में हुए कत्ल के आरोपी को पुलिस ने 2 घंटे में किया गिरफ्तार

रूपनगर/श्री चमकौर साहिब: श्री चमकौर साहिब में गत रात्रि हुए कत्ल के आरोपी को पुलिस ने 2 घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है और आज आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एस.पी. (इन्वैस्टिगेशन) रुपिंदर कौर सरां ने बताया कि गत रात्रि प्रेम चंद श्री चमकौर साहिब की हत्या के आरोपी को 2 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि मृतक प्रेम चंद (52 वर्ष) के बेटे संदीप खान के बयान के अनुसार थाना श्री चमकौर साहिब में दर्ज किया गया।

रुपिंदर कौर सरां ने बताया कि गत रात्रि करीब 08.50 बजे मृतक का बेटा अपने माता-पिता के लिए दूध लेकर सीढ़ियों से ऊपर कमरे में जा रहा था, तभी उसके पड़ोसी करणदीप सिंह उर्फ गोल्डी पहलवान घर की छत के रास्ते कृपाण लेकर आ गया और उसके पिता के कमरे में दाखिल हुआ। करणदीप ने देखते ही अपने हाथ में पकड़ी हुई कृपाण से उसके पिता की गर्दन पर वार कर दिया। जिससे उसके पिता की गर्दन कट गई, जिसको उपचार के लिए सिविल अस्पताल श्री चमकौर साहिब लेकर गए, जहां डाक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि एसएसपी रूपनगर गुलनीत सिंह खुराना के दिशा-निर्देशों के तहत कप्तान पुलिस जांच रूपनगर की देखरेख में डीएसपी सब-डिवीजन श्री चमकौर साहिब और मुख्य पुलिस स्टेशन श्री चमकौर साहिब की विशेष जांच टीमों का गठन किया गया, जिसके बाद पुलिस टीम ने हत्या के आरोपी करणदीप सिंह उर्फ गोल्डी पहलवान को कत्ल के दो घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया और उससे हत्या में इस्तेमाल किया हथियार भी बरामद कर लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें