Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

छत्तीसगढ़ में प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोगों बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

May 2, 2024

छत्तीसगढ़ में प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोगों बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में धार्मिक आयोजन में प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में बुधवार शाम को डभरा तहसील क्षेत्र के डोमनपुर गांव में रामनाम सप्ताह का आयोजन में प्रसाद खाने के बाद 100 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी लोगों को प्रसाद खाते ही फूड पॉइजनिंग की शिकायत होने लगी थी। प्रसाद में रसगुल्ला और पोहा का वितरण किया गया था।

जिसके बाद लोगों को प्रसाद खाते ही लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। इनमें से करीब 70 लोगों को डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, करीब 25 लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सपोस और कुछ गम्भीर बीमार लोगों को रायगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डभरा बीएमओ डॉक्टर माधुरी चंद्रा ने बताया भर्ती मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें