अबोहर: खुइयांसरवर पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए पौटाश से अवैध रूप से पटाखे बना रहे तीन लोगों को काबू किया है। यह लोग बिना लाइसैंस के पोटाश से पटाखे तैयार कर बेच रहे थे। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार पुलिस पार्टी समेत पंजकोसी के रेलवे फाटक के पास गश्त कर रहे थी कि मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग अवैध रूप से अपने घर में पोटाश व बारुद के साथ पटाखे बना रहे हैं।
जिस पर पुलिस ने रेड कर सुशील कुमार व सुरेंद्र पुत्ररान टेक चंद व बलराज कुमार निवासी पंजकोसी को काबू कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। गौरतलब है कि दीपावली पर भारी मात्र में युवा पोटाश से पटाखे चलाते हैं जबकि पोटाश बेचना भी गैरकानूनी है। दीपावली पर भारी मात्र में पोटाश व इसको चलाने के लिए अवैध रूप से तैयार किए गए औजार जिससे पटाखे चलाते है भारी मात्र में बिके।
ये भी पढ़ें : ‘इस राज्य में तीसरे बच्चे पर मिलेंगे 25,000 रुपए’, सीएम ने किया ऐलान