पटियाला: एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि पटियाला पुलिस की ओर से असामाजिक तत्वों, गैंगस्टरों और नशेड़ियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्य 7 व्हीकलों के साथ गिरफ्तार करके उनसे 4 एक्टिवा और 3 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। एसपी पलविंदर सिंह चीमा. डीएसपी सतनाम सिंह के अधीन जांच करते हुए एसआई गुरमीत सिंह, मुख्य अधिकारी पुलिस स्टेशन सिविल लाइन्स, पटियाला एएसआई रणजीत सिंह चौकी इंचार्ज मॉडल टाऊन, हवलदार गुरप्रीत सिंह ने 26 अक्तूबर को अमृतपाल सिंह पुत्र संत सिंह, निवासी न्यू सलूर, पटियाला के बयान पर मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया था।
उसके बारे में जांच के दौरान गुरप्रीत सिंह सहित पुलिस पार्टी ने उपरोक्त मामले की जांच के संबंध में 27 अक्तूबर को 23 नंबर रेलवे गेट के पास आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ हैरी पुत्र बलविंदर सिंह निवासी करतार कालोनी नाभा रोड पटियाला और हरमनदीप सिंह उर्फ साहिल पुत्र बलजिंदर सिंह निवासी भारत नगर पटियाला को चोरी की मोटरसाइकिल रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस को पता लगा कि हरविंदर सिंह उर्फ हैरी और हरमनदीप सिंह उर्फ साहिल से 4 चोरी की एक्टिवा स्कूटर और 3 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल और एक्टिवा स्कूटर को दूसरे राज्यों में बेचने की योजना बना रहे थे। वह 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हैं, जिनसे और बरामदगी व और खुलासे होने की उम्मीद है।

