Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस कमिश्नर Swapan Sharma की टीम ने वारदातों को अंजाम देने वाले 3 आरोपी किए काबू, 15 मोबाइल बरामद

December 28, 2023

पुलिस कमिश्नर Swapan Sharma की टीम ने वारदातों को अंजाम देने वाले 3 आरोपी किए काबू, 15 मोबाइल बरामद

जालंधर (पंकज) : पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के दिशा निर्देशों पर डीसीपी इनवेस्टिगेशन हरविंदर सिंह विर्क, एडीसीपी इनवेस्टिगेशन भूपिंदर सिंह, एसीपी डिटेक्टिव परमजीत सिंह की हिदायतों पर क्राइम ब्रांच के इंचार्ज हरविंदर सिंह की टीम ने क्राइम की वारदातों को अंजाम देने के मामले में 3 आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान गुरशरण सिंह उर्फ गोलू पुत्र तिरलोक सिंह निवासी गांव वरियाना, सुनील कुमार उर्फ शीलू पुत्र सोमलाल निवासी गांव वरियाना और लवप्रीत सिंह उर्फ लव पुत्र सोमलाल निवासी गांव वरियाना के रुप में हुई है। पुलिस ने बताया कि एक दोषी मौके से फरार हो गया है। जबकि तीन को काबू कर लिया गया है। इनमें से दो सगे भाई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बोलेरो गाड़ी बरामद करके 20 वारदातों को ट्रेस किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा नई सब्जी नागरा के पास पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपी सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में सवार होकर मोबाइल बेचने के लिए शिव नगर फाटक के पास घूम रहे है। जिनके पास से तेजधार हथियार और छीने हुए मोबाइल बरामद हो सकते है। इस दौरान पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शिव नगर फाटक के पास नाकाबंदी की। नाकेबंदी को देखकर आरोपियों ने गाड़ी धीरे करके गाड़ी में से भागने की कोशिश की। इस दौरान भागते समय आरोपियों के चोटें भी लगी। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 15 मोबाइल, बोलेरो गाड़ी बरादम की है। आरोपियों को घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि 30 वर्षीय गुरशरण सिंह शादीशुदा है, उसके दो बच्चे है। पुलिस ने बताया कि गुरशरण सिंह 10वीं पास है और हेरोइन पीने का आदी है। 25 वर्षीय लवप्रीत 8वीं पास है। वह वेलडिंग का काम करता है और वह भी हेरोइन पीने का आदी है। वहीं 27 वर्षीय सुनील कुमार 10वीं पास है। वह ट्रक ड्राइवर का काम करता है। वह भी हेरोइन पीने का आदी है। आरोपी अब तक 20 वारदातों को अंजाम दे चुके है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें