जालंधर : पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार को काजी मंडी और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डीजीपी गौरव यादव के दिशा-निर्देशों पर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान कई संदिग्ध ठिकानों और घरों की गहन तलाशी ली गई।
कार्रवाई में एडीसीपी-2 माधवी शर्मा, एडीसीपी-1 सहित थाना डिवीजन नंबर-1, डिवीजन नंबर-4 और रामा मंडी के एसएचओ व भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि काजी मंडी क्षेत्र में नशा तस्करी और नशीले पदार्थों की बिक्री संबंधी लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
इन सूचनाओं के आधार पर विशेष अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानों की जांच की गई। अभियान के दौरान पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों और चिन्हित हॉटस्पॉट इलाकों में भी दबिश देकर घर-घर तलाशी अभियान चलाया।
अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर नशा तस्करों के खिलाफ सूचना देने की अपील की और भरोसा दिलाया कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों से लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह अभियान चलाया गया है और आगे भी ऐसे विशेष ऑपरेशन जारी रहेंगे।
उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि उनके आस-पास कहीं भी नशे की बिक्री या तस्करी की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...