पंजाब डेस्क (तेजिंदर पाल सिंह) : नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहे जिला स्तरीय अभियान के तहत फाजिल्का पुलिस ने आई.जी. बलजोत सिंह राठौर व एस.एस.पी. वरिंदर सिंह बराड़ के नेतृत्व में तलाशी अभियान शुरू किया गया। ये तलाशी उन व्यक्तियों के घरों में ली गई जो पूर्व में मादक पदार्थों के तस्कर रहे हैं। बता दें कि अभियान का उद्देश्य यह पता लगाना था कि क्या ये लोग अभी भी मादक पदार्थों की गतिविधि में संलिप्त हैं या क्या उन्होंने अपना जीवन बदल लिया हैं।
एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि जिला पुलिस को लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है, जिसके चलते नशे के खिलाफ लड़ाई में काफी हद तक सफलता मिली है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी हालत में मादक पदार्थ तस्करों को दोबारा उभरने नहीं दिया जाएगा।
इस दौरान कई परिवारों ने पुलिस को बताया कि उनके सदस्यों का अब नशे से कोई लेना-देना नहीं है और पुलिस की मदद से उन्होंने अपना जीवन नए सिरे से शुरू किया है।
ये भी पढ़ें- जालंधर में आज लगेगा 6 घंटे का Power Cut, इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली

