Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री हरमंदिर साहिब से किडनैप हुई 2 साल की बच्ची को पुलिस ने किया बरामद, परिवार को सौंपी लड़की

June 28, 2025

श्री हरमंदिर साहिब से किडनैप हुई 2 साल की बच्ची को पुलिस ने किया बरामद, परिवार को सौंपी लड़की

अमृतसर: दिल्ली से सचखंड श्री हरिमंदर साहिब (Sri Harmandir Sahib) में माथा टेकने के लिए आए परिवार की दो साल की बच्ची को किडनेप कर लिया गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली में रहने वाली सुष्मा देवी अपने पति और बच्चों के साथ सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए आई है। श्री गुरू रामदास सराएं में ठहरी है। वहीं पर उसकी मुलाकात एक महिला के साथ हुई। महिला द्वारा उसके साथ जान पहचान बढ़ाई गई। फिर उस के साथ दो दिनों से रह रही थी। शुक्रवार सुबह महिला द्वारा कपड़े धोने के बाद सुष्मा देवी से कहा कि वह कपड़े सूखाने के लिए खुले आंगन में डाल आए।

सीसीटीवी कैमरा फुटेज से चला पता 
सुष्मा देवी जब वापिस लौटी तो देखा उसकी दो साल की बेटी और महिला वहां पर नहीं थी। काफी तलाश करने पर कोई पता नहीं चला। शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी और पुलिस को सूचित किया गया। सीसीटीवी कैमरा की फुटेज देखने पर पता चला है कि आरोपी महिला बच्ची को उठा कर ले गई है। सुबह से लेकर शाम तक सीसीटीवी कैमरा फुटेज देखने पर पता चला है कि महिला बच्ची को लेकर बस स्टैंड पर पहुंची है। इसके आगे वह कहां गई यह अभी पता नहीं चल पाया है। आरोपी महिला की फोटो का सोशल मीडिया पर वायरल कर लोगों से भी मदद की अपील की गई। थाना कोतवाली में केस दर्ज किया गया।

परिवार को सौंपी लड़की
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि उनकी टीम द्वारा पूरा दिन मामले की जांच की गई। जांच के बाद आरोपी महिला कुलवंत कौर निवासी गांव मरहाना थाना हरिके जिला तरनतारन इस समय निवासी भिवानी हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से बच्ची को बरामद कर लिया गया है। देर रात बच्ची को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया है। पकड़ी गई आरोपी महिला से पूछताछ जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें