Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

अलावलपुर में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया; पत्नी ने सुपारी देकर करवाई पति की हत्या

June 6, 2025

अलावलपुर में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया; पत्नी ने सुपारी देकर करवाई पति की हत्या

अलावलपुर: अलावलपुर निवासी संदीप कुमार के हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को अलावलपुर पुलिस द्वारा सुलझा लिया गया है। आज पुलिस थाना आदमपुर द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक मृतक संदीप कुमार की पत्नी सीमा द्वारा अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ योजना बनाकर आगे व्यक्तियों को सुपारी देकर अपने पति का कत्ल करवाया गया। डीएसपी सब डिवीजन आदमपुर ने बताया कि सीमा पत्नी मृतक संदीप कुमार उर्फ हैप्पी पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी बॉबी स्टूडियो नेहरू गेट बटाला जोकि गत तकरीबन 8-9 साल से अपने ससुराल अलावलपुर में रह रहा था ।

संदीप कुमार उर्फ हैप्पी आदमपुर किसी कपड़े की दुकान पर काम करता था। सीमा पति को मरवाना चाहती थी क्योंकि उसका पति उसके करैक्टर पर शक करता था तथा उससे पैसों की माँग करता था। सीमा ने ससुराल परिवार के खिलाफ कोर्ट में केस भी किया हुआ था। इसी के तहत सीमा ने अपनी माता मंजू तथा भाई नरेश कुमार के साथ मिलकर पति संदीप कुमार उर्फ हैप्पी का कत्ल करने की योजना बनाई जिसमें उनके दूर के रिश्तेदार भांजे कृष्ण वर्मा को साथ कत्ल करने की योजना तैयार की गई।

29 मई को मृतक संदीप कुमार अलावलपुर से रोजाना की तरह सुबह दुकान में काम करने के लिए गया तो जब वह शाम को कपड़े की दुकान से छुट्टी करके वापस आ रहा था तो कृष्ण वर्मा ने अपने साथी नवदीप कुमार, प्रिंस बंगड़ के साथ मिलकर संदीप कुमार को अपने मोटरसाइकिल पर बैठाकर रास्ते में पड़ती नहर के नजदीक ले गए तथा हजामत करने वाले उस्तरे के साथ उसकी गर्दन पर कई बार किए और उसके सिर और माथे पर ईंट मार-मारकर उसका कत्ल कर दिया।

पुलिस ने एक जून की आधी रात को कृष्ण वर्मा, नवदीप, प्रिंस बंगड़, सीमा, मंजू तथा नरेश कुमार को गिऱफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से वारदात के समय में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल, मृतक संदीप कुमार का चाँदी का कड़ा तथा कत्ल करने के लिए दिए गए पैसों में से 25 हजार रुपया बरामद किया गया। इन सभी को पुलिस द्वारा गिऱफ्तार कर दो जून को अदालत पेश किया गया। दोषी प्रिंस बंगड़ नाबालिग होने के कारण उसे बच्चों की जेल लुधियाना में भेज दिया गया बाकी दोषियों का आज पुलिस रिमांड हासिल किया गया ताकि गहराई से जांच की जा सके।

ये भी पढ़ें:  जालंधर में किसानों के लिए शुरू जल्द होगा फार्मर ID अभियान, मिलेंगे ये बड़े फायदे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें