Site icon Dainik Savera Times

पुलिस ने घरों में सेंध लगाने वाले 3 चोरों को दो दिन के रिमांड पर लिया

राजपुरा: राजपुरा के घरों में लगातार चोरियां हो रही हैं, जिसके चलते थाना सिटी राजपुरा के मुख्य अधिकारी कृपाल सिंह ने दो टीमें बनाईं, जिन्होंने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर गुप्त सूचना के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार हो गए हैं। उनसे चोरी का सामान जिममें नल, कृपाण, एसी, सिलैंडर व अन्य सामान बरामद किया गया है। उनकी पहचान अक्षय कुमार, पप्पी व ऋषि वासी मिर्च मंडी हैं। उनके अलावा गगन व कमली फरार हैं। आरोपियों को आगे की जांच के लिए राजपुरा की अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने उनको दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। राजपुरा सिटी थाना प्रमुख कृपाल सिंह ने बताया कि राजपुरा में चोरी करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे घरों में चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है और दो चोर फरार हैं। उन्हें भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। आगे की जांच के लिए दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है।

ये भी पढ़ें : नहीं रहे ये मशहूर एक्टर, मनोरंजन जगत में दौड़ी शोक की लहर

Exit mobile version