बरनाला : अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ियों पर पुलिसकर्मी की हत्या के आरोप के मामले को लेकर मंत्री मीत हेयर के आवास के सामने खिलाड़ियों के परिजनों, ग्रामीणों और संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर पुलिस और सरकार पर धक्केशाही का आरोप लगाया। प्रदशनकारियों ने कबड्डी खिलाड़ियों पर दर्ज हत्या के मामले को रद्द कराने के लिए मीत हेयर के घर के सामने जोरदार मोर्चा लगाने की चेतावनी दी गई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अढ़ाई माह पहले एक पुलिसकर्मी की मौत के मामले में पुलिस प्रशासन ने 4 अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ियों को झूठे हत्या के मामले में जेल में बंद कर दिया है। ग्रामीणों, पीड़ित कबड्डी खिलाड़ियों के परिवार और न्यायप्रिय लोग लगातार इस मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं। मामले में पुलिस प्रशासन और सरकार कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है जिसके चलते आज कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की बरनाला कोठी के सामने धरना दिया गया। उन्होंने कहा कि इससे पहले जब उन्होंने मंत्री मीत हेयर के घर तक विरोध मार्च निकाला था तो पुलिस प्रशासन ने न्याय देने के लिए 26 फरवरी का समय लेने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
अब भी प्रशासन फिर से 20 मार्च तक का समय मांग रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ियों पर काफी दबाव डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक इस मामले में न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वे अपना संघर्ष बंद नहीं करने वाले हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि आज सिर्फ मंत्री मीत हेयर के घर का घेराव किया गया है, जबकि आने वाले दिनों में मंत्री के घर के सामने जोरदार मार्च शुरू
किया जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...