Last Updated: September 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की हत्या से हड़कंप, CM मान ने परिवार के लिए किया बड़ा ऐलान

September 18, 2026

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की हत्या से हड़कंप, CM मान ने परिवार के लिए किया बड़ा ऐलान

Policeman Murder: पंजाब के अमृतसर जिले में ड्यूटी पर तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह के सर्वोच्च बलिदान देने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पंजाब सरकार शहीद के परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखा, “अमृतसर जिले में अपनी ड्यूटी निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर हरजीत सिंह की बहादुरी को दिल से सलाम… उनकी असीम हिम्मत और कर्तव्य के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। पंजाब सरकार दुख की इस घड़ी में शहीद के परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

CM मान ने जताया शोक
मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, “पंजाब सरकार की ओर से परिवार को 1 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि और एचडीएफसी बैंक की ओर से 1 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बीमा भुगतान दिया जाएगा। हम अपने शहीदों और उनके परिवारों को हरसंभव मदद देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उनका सर्वोच्च बलिदान हम सभी को पूरी बहादुरी और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।”

ये भी पढ़ें- DUSU Election 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग जारी, 20 उम्मीदवारों के बीच सियासी संग्राम

 

DGP गौरव यादव ने बताया सर्वोच्च बलिदान
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “अमृतसर जिले के हमारे बहादुर पुलिस अधिकारी एएसआई हरजीत सिंह ने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। पंजाब पुलिस इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।”

अनुग्रह राशि की घोषणा
डीजीपी ने लिखा, “मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के लिए 1 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की है और एचडीएफसी बैंक की ओर से उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बीमा भुगतान भी किया जाएगा। शहीद को पूरे पुलिस सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी। उनकी आत्मा को शांति मिले। हमारी प्रार्थनाएं उनके परिवार और रिश्तेदारों के साथ हैं।”

ड्यूटी के दौरान अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली
बता दें कि गेट हकीमा इलाके में देर रात ड्यूटी के दौरान अज्ञात हमलावरों ने एएसआई हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद वे घायल हो गए थे। तत्काल उन्हें अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और थाने की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें