Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोगों को प्रदूषण से मिलेगी राहत, शुगर मिल में लगा प्रदूषण नियंत्रण उपकरण

October 30, 2023

लोगों को प्रदूषण से मिलेगी राहत, शुगर मिल में लगा प्रदूषण नियंत्रण उपकरण

नवांशहर : पंजाब में नवांशहर जिले के उपायुक्त नवजोत पाल सिंह रंधावा ने सोमवार को कहा कि शुगर मिल नवांशहर में प्रदूषण को रोकने के लिए उपकरण लगाया गया है और इसकी कार्य प्रणाली की जांच 10 नवंबर को की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि लंबे समय से शहरवासियों की शिकायत रही है कि चीनी मिल में लगे पावर प्लांट से भारी मात्र में प्रदूषण होता है और इससे निकलने वाली राख से स्वास्थ्य संबंधी समस्यायें होती हैं।

उन्होंने कहा कि चीनी मिल और पावर प्लांट प्रबंधकों के साथ कई बैठकें की गईं और इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रदूषण रोकथाम उपचार डिवाइस स्थापित किया गया। उन्होंने बताया कि इस डिवाइस का इंस्टालेशन पूरा हो चुका है और 10 नवंबर को पूर्वाह्न् 11 बजे इसकी कार्यप्रणाली जांचने के लिए चीनी मिल का दौरा किया जाएगा, जिसमें कोई भी शहरवासी भाग ले सकता है। उन्होंने कहा कि इस उपकरण के संचालन से फ्लाई ऐश और प्रदूषण की समस्या का समाधान हो जायेगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी शहरवासी चीनी मिल में आकर उसकी कार्य प्रणाली देखना चाहता है, तो वह उक्त तिथि एवं समय पर चीनी मिल में आ सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें