Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्लैकमेलिंग के आरोप में PPCB का एक्सियन गुनीत सेठी सस्पैंड

October 12, 2025

ब्लैकमेलिंग के आरोप में PPCB का एक्सियन गुनीत सेठी सस्पैंड

लुधियाना: पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) में तैनात एक्सियन गुनीत सेठी को सरकार ने तत्काल प्रभाव से सस्पैंड कर दिया है। यह कार्रवाई उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा के आदेशों पर की गई है। बताया जा रहा है कि शहर के कुछ प्रमुख कारोबारी संगठनों ने गुनीत सेठी पर ब्लैकमेलिंग और दबाव डालने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए मंत्री अरोड़ा को सबूतों सहित लिखित शिकायत सौंपी थी।

मंत्री संजीव अरोड़ा ने शिकायत मिलते ही इस पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश जारी किए और प्राथमिक तथ्यों के आधार पर सस्पैंशन की कार्रवाई की। गुनीत सेठी पीपीसीबी के रिजनल ऑफिस (आरओ)-2 लुधियाना में तैनात था और लंबे समय से औद्योगिक इकाइयों से जुड़े मामलों को देख रहा था। इस पूरे मामले की पुष्टि खुद पंजाब प्रदूषण नियंद्धण बोर्ड के चीफ इंजीनियर आर.के. रतड़ा ने की है। उन्होंने बताया कि विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सस्पैंशन के आदेश जारी किए हैं और आगे की जांच जारी है।

उधर, मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में नो-टॉलरैंस पॉलिसी पर काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा भ्रष्टाचार या अनुचित आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री ने यह भी कहा कि पारदर्शिता और ईमानदारी ही सरकार की प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि प्रशासनिक प्रणाली पर जनता का विश्वास बना रहे।

ये भी पढ़ें: Earthquake: तुर्की में फिर महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें