रक्खड़ पुन्निया समारोह की तैयारियां पूरी

Preparations for Raksha Bandhan celebrations complete : अमृतसर। रईया की दाना मंडी में 28 अगस्त को रक्खड़ पुन्निया के पावन पर्व को समर्पित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सहित पंजाब मंत्रिमंडल के मंत्री समारोह में शामिल होंगे। संगत की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए लंगर, पेयजल, छाया, बिजली, साफ-सफाई व यातायात समेत सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं।
राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विधानसभा हलका बाबा बकाला साहिब के विधायक स. दलवीर सिंह टोंग, विधानसभा हलका बटाला के विधायक स. अमन शेर सिंह शेरी कलसी और डिप्टी कमिश्नर स. दलविंदरजीत सिंह ने आज दाना मंडी रईया में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और प्रबंधों की समीक्षा की। इस अवसर पर विधायक स. दलवीर सिंह टोंग ने कहा कि दाना मंडी रईया में राज्य स्तरीय समारोह के लिए सभी जरूरी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि समारोह में बड़ी संख्या में संगत के पहुंचने की संभावना है और संगत की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि संगत के लिए लंगर, पीने के लिए साफ पानी, छाया, पंखों और अन्य जरूरी सुविधाओं का उचित प्रबंध किया गया है। इसके साथ ही दाना मंडी की साफ-सफाई, बिजली, पानी, यातायात और अन्य आवश्यक प्रबंध भी किए गए हैं। उन्होंने क्षेत्र की संगत से अपील की कि वे बड़ी संख्या में रक्खड़ पुन्निया को समर्पित राज्य स्तरीय समारोह में शामिल हों। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर स. दलविंदरजीत सिंह ने कहा कि समारोह से संबंधित सभी प्रबंध संबंधित विभागों द्वारा आपसी तालमेल के साथ किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारी पूरी तनदेही एवं सेवा भावना के साथ निभाए, ताकि संगत को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Also Read :
