
अमृतसर/जंडियाला गुरु: जिला अमृतसर में 2 प्राइवेट स्कूलों और 8 सरकारी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से दहशत फैल गई है। पुलिस द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों को खाली करवाया गया और चैकिंग की गई। अमृतसर में चीफ खालसा दीवान के हैड क्वार्टर और श्री हरकिशन पब्लिक स्कूल की मेन ब्रांच को धमकी भरी ई-मेल मिली। इसके बाद मिलेनियम स्कूल को बम से उड़ने की धमकी भरी ई-मेल मिली। पुलिस दोनों ही मामलों में कार्रवाई करने में डटी हुई थी तभी पता चला कि अमृतसर देहाती के अंतर्गत आते अलग-अलग गांवों के सरकारी स्कूलों को भी बम से उड़ने की धमकी मिली है।
गांव मेहरबानपुरा स्थित सरकारी स्कूल, गांव झीता कला के सरकारी स्कूल, सरकारी स्कूल मानांवाला के अलावा अमृतसर देहाती के अंतर्गत आते कई और स्कूलों में भी धमकी भरी ई-मेल मिली। इस संबंध में सरकारी स्कूलों द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस विभाग के पास मामला पहुंचा। अलग-अलग टीमें बनाकर सभी स्कूलों में भेजी गई। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की मदद से स्कूलों की चैकिंग की गई और स्कूलों को खाली करवाया गया। इस तरह कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। राष्ट्रपति के दौरे से एक दिन पहले मिली धमकी भरी ई-मेल के बाद पुलिस द्वारा शहर में और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
ई-मेल में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ई-मेल में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि स्कूल में राष्ट्रगान गान बंद किया जाए, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। स्कूलों की चैकिंग के बाद डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस जगजीत सिंह वालिया ने कहा कि पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर विश्वास न करें। पुलिस का साइबर सैल मामले की जांच कर रहा है। इस तरह की धमकी भरी ई-मेल पहले भी आ चुकी है। जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई को सामने लाया जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...