Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

27 जुलाई को अमृतसर के दौरे पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो

July 27, 2026

27 जुलाई को अमृतसर के दौरे पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो

अमृतसर: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), नई दिल्ली के माननीय सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो 27 जुलाई, 2026 को अमृतसर के आधिकारिक दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे श्री हरिमंदिर साहिब, श्री दुर्गियाना मंदिर तथा श्री राम तीर्थ में माथा टेकेंगे। इसके उपरांत श्री प्रियंक कानूनगो द्वारा प्रातः 11:00 बजे श्री राम तीर्थ में एक बैठक की जाएगी। इसके बाद वे दोपहर 12:45 बजे मकबूलपुरा तथा दोपहर 1:30 बजे अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में बैठकें करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 3:00 बजे जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जिला प्रशासनिक परिसर, अमृतसर में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

बैठक के दौरान माननीय सदस्य जिले में मानवाधिकारों की स्थिति, केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा उनके लाभों की वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंच की विस्तृत समीक्षा करेंगे। इसके अतिरिक्त रोजगार एवं कौशल विकास, बाल अधिकार, मानव तस्करी की रोकथाम, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के अधिकार, पंचायती राज संस्थाएं, खेल एवं मानवाधिकार, युवा मामले तथा सांस्कृतिक अधिकारों सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

इसके उपरांत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के माननीय सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो सायं 5:30 बजे पक्का बूहा चक्क, गांव फतेहपुर तथा सायं 7:30 बजे अमरीक सिंह नगर (लाहौरी गेट), अमृतसर में भी बैठकें करेंगे। उपायुक्त, अमृतसर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आवश्यक आंकड़ों, अभिलेखों एवं प्रगति रिपोर्टों सहित निर्धारित बैठकों में उपस्थित रहें, ताकि सभी विषयों की व्यापक समीक्षा सुनिश्चित की जा सके।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें